Ballia News : 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

बलिया। शहर से सटे देवकली गांव में शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में पकड़े गए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सख्त कार्रवाई की है। एसपी ने सुखपुरा थाने के मुंशी सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी प्रिंस यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शुक्रवार देर शाम वह देवकली गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली की डायल-112 पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़कर सुखपुरा थाने ले आई।

यह भी पढ़े - Ballia News : बनरबगिया मोड़ पर दो बाइकों की टक्कर, पांच युवक घायल

बताया जा रहा है कि आरोपी ने हिरासत में लिए जाने के दौरान पीआरवी कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया था। इसी बीच सुखपुरा थाने में मौजूद प्रिंस यादव मौका पाकर सीढ़ियों के रास्ते छत पर चढ़ गया और वहां से छलांग लगाकर फरार हो गया।

पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने वीरेंद्र वर्मा (मुंशी, सुखपुरा थाना), भरत चौरसिया (सिपाही, नगर कोतवाली) और सुनील यादव (सिपाही, पीआरवी नगर कोतवाली) को निलंबित कर दिया है।

वहीं, मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बलिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...
Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए, दो थानों के प्रभारी बदले
Ballia News : 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जीनस इनोवेशन ने चंडीगढ़ सम्मेलन में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मिलेगा बल
इंदौर में फिल्म 'तेरा मेरा नाता' का ग्रैंड प्रीमियर, भावनात्मक कहानी और संगीत ने जीता दर्शकों का दिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.