बंधन बैंक ने श्री सनातन धर्म कुमार सभा को CSR सहायता प्रदान की

साइंस लैब निर्माण के लिए मिली मदद, शिक्षा के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता हुई मजबूत

पटियाला, जून 2026। बंधन बैंक ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए श्री सनातन धर्म कुमार सभा (एसडीकेएस) को सीएसआर सहायता प्रदान की है। इस सहायता के माध्यम से एसडीकेएस पब्लिक स्कूल में एक आधुनिक साइंस लैबोरेटरी का निर्माण कराया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

बंधन बैंक के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य व्यवसाय अधिकारी (ईडी एवं सीबीओ) राजिंदर कुमार बब्बर ने श्री सनातन धर्म कुमार सभा के अध्यक्ष बाल कृष्ण सिंगला को सीएसआर अनुदान सौंपा। इस अवसर पर बंधन बैंक और सभा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े - Lucknow Fire Tragedy: 14 मिनट में पहुंचीं 22 एंबुलेंस, अलर्ट मोड पर रहीं 108-102 सेवाएं; दो घायलों का इलाज जारी

यह पहल बंधन बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अनुरूप है, जिसमें शिक्षा को सामुदायिक विकास का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। इस परियोजना का उद्देश्य विद्यालय के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करना और छात्रों को प्रायोगिक शिक्षा से जोड़ना है।

प्रस्तावित साइंस लैब विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करेगी, जिससे उनमें जिज्ञासा, नवाचार और तार्किक सोच विकसित होगी।

इस अवसर पर बंधन बैंक के ईडी एवं सीबीओ राजिंदर कुमार बब्बर ने कहा, "बंधन बैंक का मानना है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। साइंस लैबोरेटरी के निर्माण में सहयोग देकर हमारा उद्देश्य छात्रों को ऐसा वातावरण उपलब्ध कराना है, जहां उनकी जिज्ञासा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को प्रोत्साहन मिल सके। यह पहल युवा पीढ़ी के भविष्य में निवेश करने और समुदाय के समग्र विकास को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।"

बंधन बैंक के सीएसआर कार्यक्रम वर्तमान में देश के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों में संचालित हो रहे हैं, जिनसे 29.62 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और ग्रामीण समुदायों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

बैंक के सीएसआर कार्यक्रमों में भूख और गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वच्छ ऊर्जा, कौशल विकास, सतत आजीविका और जलवायु संरक्षण जैसे विभिन्न क्षेत्र शामिल हैं, जो समावेशी विकास और सामाजिक सशक्तिकरण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने 8 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल
बलिया। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते...
Ballia News : एसपी ओमवीर सिंह ने तीन उपनिरीक्षकों के तबादले किए, दो थानों के प्रभारी बदले
Ballia News : 25 हजार का इनामी आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जीनस इनोवेशन ने चंडीगढ़ सम्मेलन में पेश किया हाई-फ्लो हाइब्रिड सोलर इन्वर्टर, उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क को मिलेगा बल
इंदौर में फिल्म 'तेरा मेरा नाता' का ग्रैंड प्रीमियर, भावनात्मक कहानी और संगीत ने जीता दर्शकों का दिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.