Ballia News: बहन को फंदे पर लटका देख भाई चीखता-चिल्लाता रह गया, परिवार में कोहराम

बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर में शनिवार शाम एक युवती ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया ? पुलिस जांच कर रही है।

पिंकी मौर्या पुत्री स्व. रामचंद्र मौर्य पांच बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी। पिंकी की शादी तय हो चुकी थी। वह ब्यूटी पार्लर का काम सीख रही थी। शनिवार दोपहर वह ब्यूटी पार्लर से घर आई थी। जबकि पिंकी की मां हंसा देवी अपने मायके गई हुई थीं। मां एक प्राइवेट स्कूल में काम करती हैं। पिंकी की तीन बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। शनिवार की शाम पिंकी का भाई प्रियांशु मौर्या भीमपुरा से घर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था।

यह भी पढ़े - बलिया में 25 मार्च को 448 हेडमास्टर होंगे सम्मानित, बीएसए ने जारी की सूची

कई बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांकने पर उसने अपनी बहन को पंखे से लटका देख चीखने चिल्लाने लगा। पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। देर शाम फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। हालांकि, आत्महत्या का स्पष्ट नहीं हो सका। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.