Ballia News: डंपर से बचने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, महिला और दो बच्चे घायल

Ballia News: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। रामगढ़ की ओर से सवारियों को लेकर आ रहा एक ई-रिक्शा, सामने से आ रही मिट्टी लदी डंपर से बचने की कोशिश में असंतुलित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में एक महिला और उसके दो बच्चे घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़े - बलिया: हत्या के प्रयास का 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, उधार के तीन लाख रुपये मांगने पर चाकू से हमले का आरोप

रानीगंज बाजार जा रही थी महिला और बच्चे

घायल महिला की पहचान राजकुमारी देवी, पत्नी संतोष कुमार, निवासी रामगढ़ के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वह अपने 8 वर्षीय पुत्र आलोक और 6 वर्षीय पुत्री श्वेता के साथ किसी जरूरी कार्य से रानीगंज बाजार जा रही थी।

रास्ते में जैसे ही ई-रिक्शा आगे बढ़ा, सामने से तेज गति से आ रही मिट्टी लदी डंपर को देखकर चालक ने रिक्शा को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे उसमें सवार महिला और दोनों बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा देखने को मिला। उन्होंने सड़क पर तेज गति से दौड़ने वाले भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार बलिया: छात्र की मौत के मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षक गिरफ्तार
बलिया। गड़वार थाना पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय नवीन पोखरा, कनैला में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की...
बलिया: मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेंद्र वर्मा को किया गिरफ्तार
ललित कुमार मुदुली बने ‘इंडिया के टॉप 1% – द अनिल कपूर शो’ के पहले पुरुष विजेता, जीते ₹94 लाख
एकता कपूर के नए शो ‘दिल की बेवफाइयाँ’ में पहली बार साथ नजर आएंगे गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या, 24 नवंबर को होगा प्रीमियर
धनतेरस पर समृद्धि और सकारात्मकता का स्वागत करें: ‘हमारी राधा’ के अभिनेता अक्षय म्हात्रे ने साझा किए अपने विचार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.