Ballia News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर हालत में रेफर

Ballia News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के टिकोडा गांव के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बांसडीह निवासी राकेश चौहान (पुत्र हरिंदर चौहान) और बलवंत चौहान एक ही बाइक से रसड़ा किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। टिकोडा गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : लाइन जोड़ने के बदले पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, लाइनमैन पर लगे गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद राकेश चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं बलवंत की हालत गंभीर देख उसे सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया।

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.