- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: बलिया में सपा नेताओं के बयान पर बवाल, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, फूंके विधायक और
Ballia News: बलिया में सपा नेताओं के बयान पर बवाल, व्यापारियों ने बंद रखीं दुकानें, फूंके विधायक और सांसद के पुतले, सड़कों पर उतरे लोग
बलिया (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सनातन धर्म और जातीय समाज पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ बलिया जिले के सिकंदरपुर कस्बे में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। नाराज व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने कस्बे की सभी दुकानें बंद रखीं और क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद रिजवी व सांसद रामाशंकर राजभर के पुतले फूंके।
क्या है विवाद का कारण?
हाल ही में समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित ‘आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस’ कार्यक्रम में विधायक मोहम्मद रिजवी ने कांवड़ यात्रियों को ‘अनपढ़, गवार और अंधविश्वासी’ बताया था। वहीं, सलेमपुर के सांसद रामाशंकर राजभर ने सोशल मीडिया पर तेली समाज को लेकर अपशब्द कहे थे। इन बयानों से आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध जताया।
नेताओं की प्रतिक्रिया
भाजपा जिला महामंत्री प्रयाग चौहान ने कहा कि सपा नेताओं के बयानों से पूरे हिंदू समाज का अपमान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद रिजवी पूर्व में भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं।
मंडल अध्यक्ष आकाश तिवारी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से सनातन धर्म विरोधी मानसिकता रखती आई है और अब हिंदू समाज इसे और सहन नहीं करेगा। उन्होंने चेताया कि अब “ईंट का जवाब पत्थर से” दिया जाएगा।
मालदा चट्टी पर भी विरोध
इसी क्रम में मंडल अध्यक्ष क्षितिज प्रताप सिंह के नेतृत्व में मालदा चट्टी पर भी विधायक मोहम्मद रिजवी का पुतला दहन किया गया। इस प्रदर्शन में आनंद राय, लक्ष्मण पाण्डेय, रामजी राय, दीनबंधु, सोनू राजभर, सोनू वर्मा, जय राम वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख लोग
इस विरोध प्रदर्शन में प्रमोद गुप्ता, जेपी वर्मा, रमेश गुप्ता, विजय जायसवाल, अनूप जायसवाल, मोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, बजरंगी चौहान, बबीता कनौजिया, गोलू बरनवाल, सुनील गुप्ता, मनोज मोदनवाल, दीपक कुमार, प्रतीक राय, पुष्कर राय, मोनू जयप्रकाश, भोलू पाण्डेय, रिंकी जायसवाल, पिंटू पाठक, रविंद्र वर्मा, अवधेश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
प्रशासन ने संवेदनशीलता को देखते हुए चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
