Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एक युवक बुधवार सुबह जियो टावर पर चढ़ गया। अंबेडकर तिराहे के समीप स्थित टावर पर युवक करीब 50 मीटर की ऊंचाई पर चढ़कर बैठ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

बताया जाता है कि उत्तर टोला वार्ड संख्या-14, फत्तेसागर पोखरा निवासी धनजी वर्मा पुत्र राजगीरी वर्मा अपने पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराना चाहता था। कार्रवाई न होने से नाराज युवक ने विरोध स्वरूप यह कदम उठाया।

यह भी पढ़े - Ballia News : युवती और उसकी मां पर हमला, शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लगातार मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से संपर्क बनाए रखा और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर बांसडीह कोतवाली में युवक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमे की प्रति मोबाइल फोन के माध्यम से युवक को भेजी गई और उसे उचित कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद युवक शांत हुआ और लगभग साढ़े चार घंटे तक चले हाई-वोल्टेज घटनाक्रम के बाद सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक के सकुशल नीचे आने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.