पुणे में 150 से अधिक ट्रैवल पार्टनर्स के साथ प्रिज़्म का बड़ा आयोजन, पश्चिम भारत में विस्तार को मिलेगी नई गति

पुणे। हॉस्पिटैलिटी एवं ट्रैवल सेक्टर की प्रमुख कंपनी प्रिज़्म (ओयो की पेरेंट कंपनी) ने पश्चिम भारत में अपने कारोबारी विस्तार को मजबूती देने के उद्देश्य से पुणे में एक बड़े ट्रैवल पार्टनर मीट का आयोजन किया। कार्यक्रम में 150 से अधिक प्रमुख ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स और उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया।

इस आयोजन के दौरान कंपनी ने अपने विभिन्न हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स और सेवाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। इनमें संडे, क्लबहाउस, पैलेट, टाउनहाउस और डैनसेंटर जैसे ब्रांड्स प्रमुख रूप से शामिल रहे। महाराष्ट्र और पश्चिम भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ट्रैवल पार्टनर्स ने कंपनी के अधिकारियों के साथ सीधा संवाद कर उद्योग में उभरते रुझानों और नए कारोबारी अवसरों पर चर्चा की।

यह भी पढ़े - डालमिया भारत ने चुनार ग्राइंडिंग यूनिट से शुरू किया पहला सीमेंट डिस्पैच, उत्तर भारत में मजबूत होगी पकड़

कार्यक्रम में प्रिज़्म के अन्य व्यवसायिक उपक्रमों जैसे चेकइन होटल्स, इनोव8 और चेकइन वेकेशंस को भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान होटल बुकिंग, हॉलिडे पैकेज, लॉन्ग-स्टे सुविधाएं, कॉर्पोरेट ट्रैवल समाधान और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस सेवाओं में सहयोग की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई।

कंपनी के अनुसार, पुणे पश्चिम भारत के सबसे महत्वपूर्ण ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी बाजारों में से एक है। यहां बिजनेस ट्रैवल, वीकेंड टूरिज्म, कॉर्पोरेट इवेंट्स, लॉन्ग-स्टे आवास और आधुनिक वर्कस्पेस की मांग लगातार बढ़ रही है। मुंबई से निकटता और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण पुणे कंपनी के लिए एक रणनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है।

इस अवसर पर प्रिज़्म के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स, एशिया) मनीष कश्यप ने कहा कि पुणे व्यवसाय, शिक्षा, प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से कंपनी अपने ट्रैवल पार्टनर्स के साथ संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ महाराष्ट्र एवं पश्चिम भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि बदलते ट्रैवल ट्रेंड्स और ‘ब्लेज़र’ (बिजनेस एवं लीजर ट्रैवल के मिश्रण) की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, ताकि भागीदारों के लिए नए अवसर सृजित किए जा सकें और भारत सहित वैश्विक बाजारों में कंपनी की पहुंच को और मजबूत बनाया जा सके।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.