- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र रतन प्रसाद, निवासी उजियार भरौली, थाना नरही, जनपद बलिया को खेदन चौराहा गायघाट के पास से गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में पुलिस ने दूसरे मामले में वांछित अभियुक्त बुन्नू उर्फ अभिषेक कुमार साहनी पुत्र सिगुड़ी उर्फ राजबिहारी साहनी, निवासी वार्ड संख्या-4, कस्बा रेवती, थाना रेवती, जनपद बलिया को दिमागी चट्टी, कस्बा रेवती के निकट से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
