- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
बलिया। गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर्व जिले में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित नवकुंडी गायत्री महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और लोकमंगल की कामना की।
उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में ज्ञान और आत्मविकास के तत्व निहित हैं। उपासना, साधना और तपश्चर्या के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा, विवेक और आत्मबल का विकास कर सकता है। इसी कारण गायत्री को वेदमाता, ज्ञान गंगोत्री, संस्कृति की जननी और आत्मशक्ति की अधिष्ठात्री कहा गया है।
विजेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि गायत्री जयंती ज्ञान, चेतना और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। इसी पावन तिथि पर मां गंगा के धरती पर अवतरण की भी मान्यता है। जिस प्रकार गंगा का पावन जल पृथ्वी को सिंचित कर जीव-जगत की प्यास बुझाता है और पवित्रता का संदेश देता है, उसी प्रकार गायत्री रूपी ज्ञान गंगा मानव जीवन को आध्यात्मिक प्रकाश, शांति और सद्बुद्धि प्रदान करती है।
महायज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर समाज, राष्ट्र और विश्व कल्याण की कामना की।
