Ballia News : नींव खुदाई के विवाद में घायल वृद्धा की मौत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में नींव खुदाई को लेकर हुए विवाद में घायल 70 वर्षीय रामावती देवी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार की है। गांव में नींव की खुदाई के दौरान विरोध करने पर पड़ोसी आनंद साहनी ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए वृद्धा को धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई और आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : जननायक चन्द्रशेखर की जन्मशताब्दी पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श

गंभीर रूप से घायल रामावती देवी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह ले जाया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। चिकित्सकों ने ब्रेन हैमरेज की पुष्टि करते हुए स्थिति गंभीर बताई। मंगलवार सुबह परिजन उन्हें वापस बलिया लेकर आए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रवण साहनी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : नींव खुदाई के विवाद में घायल वृद्धा की मौत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज Ballia News : नींव खुदाई के विवाद में घायल वृद्धा की मौत, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव में नींव खुदाई को लेकर हुए विवाद में घायल 70 वर्षीय रामावती...
अमेठी में प्रेम प्रसंग से नाराज किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई वोल्वो बस; चार यात्रियों की मौत, कई घायल
थिंक गैस ने पाइपलाइन क्षति के बाद तेजी से बहाल की गैस आपूर्ति, ‘डायल बिफोर यू डिग’ अभियान पर दिया जोर
अजय राय को हिरासत में लेने पर सियासत गरम, पत्नी बोलीं- लोकेशन छिपा रही पुलिस
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.