- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमेठी
- अमेठी में प्रेम प्रसंग से नाराज किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
अमेठी में प्रेम प्रसंग से नाराज किशोरी मोबाइल टावर पर चढ़ी, पांच घंटे बाद सुरक्षित उतारा गया
शुकुल बाजार (अमेठी)। शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के शेखावापुर गांव में मंगलवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी प्रेम प्रसंग को लेकर नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। किशोरी करीब पांच घंटे तक टावर पर बैठी रही, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
काफी देर तक समझाने-बुझाने और परिजनों के सहयोग के बाद किशोरी टावर से नीचे उतरने के लिए तैयार हो गई। पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया और बाद में उसे घर पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किशोरी और किशोर दोनों नाबालिग हैं तथा उनके बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। दोनों एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और किशोरी व उसके परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
