Ballia News : बाढ़ की पानी में उतराया मिला वृद्ध का शव, पहुंची दो थानों की पुलिस

बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी धनजी यादव उर्फ भोदा यादव (70) का शव शनिवार को सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन के पास बालक बाबा सेतु के नीचे सरयू नदी की बाढ़ के पानी में उतराया मिला।

बैरिया, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी धनजी यादव उर्फ भोदा यादव (70) का शव शनिवार को सुरेमनपुर पुराने रेलवे स्टेशन के पास बालक बाबा सेतु के नीचे सरयू नदी की बाढ़ के पानी में उतराया मिला। सूचना मिलते ही रेवती और बैरिया थाना पुलिस पहुंच गई। बैरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि धनजी यादव उर्फ भोदा यादव शुक्रवार की सुबह अपने भैंसों को लेकर सुरेमनपुर दियारांचल के खेतों में चराने के लिए निकले थे। शुक्रवार की रात वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा की दियारे में ही मवेशियों के साथ किसी डेरा पर रुक गए होंगे। किंतु शनिवार की सुबह बालक बाबा पुल के नीचे उनका शव उतराया मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। बैरिया और रेवती दोनों थानों की पुलिस भी पहुंच गई। भोदा यादव का घर रेवती थाना क्षेत्र में है, जबकि उनका शव बैरिया थाना क्षेत्र के बालक बाबा पुल के नीचे बाढ़ के पानी में उतराया मिला।

यह भी पढ़े - बलिया में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में एचपीवी टीकाकरण, 14 बच्चियों को लगाया गया टीका

पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों का कहना है कि हम लोगों की किसी से दुश्मनी नहीं थी। अब कैसे और किन परिस्थितियों में इनका शव सरयू नदी की बाढ़ के पानी में उतराया मिला, यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सुरेमनपुर चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.