Ballia News: अब सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन, डीएम ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Ballia News: अब बलिया में सभी अधिकारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन के जरिए लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

Ballia News: अब बलिया में सभी अधिकारी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जनता दर्शन के जरिए लोगों की समस्याएं सुनेंगे. जिसके संबंध में जिला पदाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि सीएम ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी पदाधिकारी नियमित रूप से सुबह 9 से 11 बजे तक अपने कार्यालय में जनता दर्शन के लिए बैठेंगे. आवेदक से फोन पर बात करने के बाद ही समाधान की जानकारी अपलोड की जाएगी।

भूमि विवाद के मामलों तथा भूमि पैमाइश के मामलों को तहसील एवं थाना समाधान दिवस में दर्ज कराकर तथा राजस्व के साथ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण करें। जिन मामलों में मौके पर निरीक्षण किया जाना है, उनमें दो निष्पक्ष गवाहों का बयान, उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ समझौते की जानकारी अपलोड की जानी चाहिए। जिन प्रकरणों में आवेदक का फीडबैक असंतोषजनक प्राप्त हुआ हो, वहां आवेदक से बात कर एवं स्थल निरीक्षण कर उसके कथन सहित जानकारी अपलोड की जाये।

यह भी पढ़े - UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

इसके अलावा जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले संदर्भों का मिशन मोड पर निस्तारण किया जाए। सन्दर्भों को अकारण लम्बित रखने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। निस्तारण की गुणवत्ता की जांच करायी जाये तथा गुणवत्ता में सुधार हेतु उचित कार्यवाही की जाये। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए जाएं, साथ ही बार-बार गलत निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.