- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : माटीकला शिल्पकारों को मिलेगी मुफ्त पगमिल मशीन, 25 मई तक करें आवेदन
Ballia News : माटीकला शिल्पकारों को मिलेगी मुफ्त पगमिल मशीन, 25 मई तक करें आवेदन
बलिया : उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की ओर से माटीकला से जुड़े शिल्पकारों के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी सामने आई है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत पूर्व में ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू कर चुके कारीगरों को अब आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क पगमिल मशीन वितरित की जाएगी।
इच्छुक लाभार्थी निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई निर्धारित की गई है। आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र तथा राशन कार्ड की छायाप्रति अपलोड करना अनिवार्य होगा।
इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की मूल प्रति एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों की छायाप्रति आधार कार्ड के साथ संलग्न कर 30 मई 2026 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयमान में जमा करना आवश्यक होगा।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने पात्र शिल्पकारों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
