Ballia News : विवाहिता ने सास और पति पर दर्ज कराया मुकदमा

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर चौकी अन्तर्गत चाई छपरा गांव निवासी विवाहिता नेहा वर्मा पत्नी राजकुमार मौर्य ने बुधवार को दोपहर में कीटनाशक दवा खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसकी सास ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गई। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर उसका इलाज ही चल रहा था कि गांव के किसी व्यक्ति ने सुरेमनपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को फोन पर घटना की सूचना दी। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंच गए। उपचार के बाद ठीक होने पर विवाहिता नेहा वर्मा ने सुरेमनपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर अपने पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 

यह भी पढ़े - Ballia News: दो गांवों से दो नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विवाहित नेहा वर्मा ने तहरीर में बताया है कि 7 मई 2018 को उसका विवाह हुआ था। उसके पति राजकुमार मौर्य सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। घर पर चाईछपरा में उसकी सास दहेज के रुपए और सामान के लिए उसे हमेशा प्रताड़ित करती है। मारपीट करती है, उसके जरूरत के समान नहीं देती है, तथा बार-बार घर से बाहर निकाल देती है। 

इसकी शिकायत जब मैं फोन पर अपने पति से करती हूं, तो वह भी हमें प्रताड़ित करते हैं, और बाप से दहेज का पैसा व सामान मंगवाने की बात करते हैं तथा गाली गलौज करते हैं। इस संदर्भ में गुरुवार को सुबह पूछे जाने पर सुरेमनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि महिला के तहरीर के आधार पर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.