- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया: बकाया पैसे मांगने पर मारपीट और जानलेवा हमले का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा थाना पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित अभियुक्त अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गजियापुर, भीमपुरा का निवासी है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 109(1), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।
मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी
शुक्रवार को उपनिरीक्षक मो. वहीद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और देखभाल में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मो. वहीद, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, अमरजीत और महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं।
