- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया : मंदिर में झंडा लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत
बलिया : मंदिर में झंडा लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, मौत
On
बलिया: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार की सुबह धार्मिक झंडा लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटों और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।
खबरें और भी हैं
बलिया : बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय की मौत
By Parakh Khabar
Latest News
28 Aug 2026 10:16:57
बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव स्थित गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
