Ballia News : भंडारे में युवक पर चाकू से हमला, चार नामजद आरोपितों पर मुकदमा दर्ज

बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर स्थित हनुमान मंदिर पर आयोजित भंडारे के दौरान युवक पर चाकू से हुए हमले के मामले में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर की गई है। वहीं, आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

जानकारी के अनुसार, गोरधप्पा निवासी चंदन तिवारी अपने मित्र के साथ 30 मई को हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था। इसी दौरान हाथ धोने की बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया।

यह भी पढ़े - हिंदी पत्रकारिता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित, कई रक्तदाताओं ने किया महादान

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शाहपुर निवासी गोलू यादव और दारांव निवासी अंकित यादव चंदन को जबरन पकड़कर खेत की ओर ले गए। वहां उन्होंने अपने साथी गौरव सिंह को बुलाया, जिसने चंदन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोप है कि इस दौरान गोलू, अंकित और पतिसा निवासी अनूप यादव ने भी लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।

हमले में गंभीर रूप से घायल चंदन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। वर्तमान में उसका इलाज चल रहा है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से एक कथित संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।...
यूपी में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, नियामक आयोग ने UPPCL का 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज किया
ओडिशा में वेदांता की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की होगी हर 15 दिन में समीक्षा
होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.