होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी और प्रेमिका के बीच बीच सड़क पर जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि टीडीआई मॉल के पीछे स्थित एक होटल के बाहर विवाहिता ने अपने पति को एक युवती के साथ देख लिया। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। पहले उसने पति को खरी-खोटी सुनाई, फिर उसकी कथित प्रेमिका पर टूट पड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्नी ने युवती को स्कूटी से खींच लिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मारपीट के दौरान दोनों एक-दूसरे के बाल पकड़कर सड़क पर गिर गईं और जमकर विवाद हुआ। इस दौरान पति बीच-बचाव करने पहुंचा तो पत्नी ने उसे भी चप्पल से मार दिया।

हंगामे के दौरान एक महिला के कपड़े भी फट गए। वायरल वीडियो में कथित प्रेमिका को अपने बचाव के लिए सड़क से ईंट उठाते हुए भी देखा जा सकता है। वहीं, पति दोनों को शांत कराने की कोशिश करता नजर आया।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई राहगीरों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराए जाने की जानकारी नहीं मिली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से एक कथित संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।...
यूपी में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, नियामक आयोग ने UPPCL का 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज किया
ओडिशा में वेदांता की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की होगी हर 15 दिन में समीक्षा
होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.