ओडिशा में वेदांता की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की होगी हर 15 दिन में समीक्षा

रायपुर/भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने लोक सेवा भवन में से मुलाकात कर राज्य में वेदांता की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में इन परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

राज्य में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ vedantalimited.com प्रमुख निवेशकों में शामिल हो गया है। कंपनी की प्रस्तावित परियोजनाओं में रायगड़ा जिले में 60 लाख टन क्षमता की एल्युमीना रिफाइनरी, ढेंकानाल में 30 लाख टन क्षमता का एल्युमीनियम स्मेल्टर, 6000 मेगावाट क्षमता की पावर परियोजना तथा डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम पार्क के साथ एकीकृत कोयला और बॉक्साइट उद्योग शामिल हैं।

यह भी पढ़े - डालमिया भारत सीमेंट ने लॉन्च किया ‘वेदर 365’, अब घर होंगे सीलन और बारिश से ज्यादा सुरक्षित

इन परियोजनाओं से ओडिशा के औद्योगीकरण को नई गति मिलने की उम्मीद है। वेदांता अपने स्मेल्टर के निकट डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम पार्क विकसित करेगा, जहां एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और रक्षा क्षेत्र के लिए उन्नत एल्युमीनियम उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इससे लाखों रोजगार के अवसर सृजित होने के साथ हजारों एमएसएमई इकाइयों को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में बताया गया कि ढेंकानाल स्थित पावर परियोजना और स्मेल्टर तथा रायगड़ा की एल्युमीना रिफाइनरी के लिए भूमि आवंटन पूरा हो चुका है। आवश्यक आधारभूत संरचना और सुविधाओं के विकास का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। कंपनी का नया कोयला ब्लॉक इसी वर्ष परिचालन शुरू करने के लक्ष्य पर काम कर रहा है। साथ ही, प्रस्तावित बॉक्साइट खदान के निकट नई रेल लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि वेदांता का यह निवेश राज्य के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आएगा। उन्होंने घोषणा की कि परियोजनाओं की प्रगति की हर 15 दिन में समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में शुरू हो सकें। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं वर्ष 2036 तक ओडिशा को 500 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को गति प्रदान करेंगी और विशेष रूप से मध्य एवं दक्षिण ओडिशा में आर्थिक गतिविधियों तथा बुनियादी ढांचे के विकास को मजबूती देंगी।

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि कंपनी की आगामी परियोजनाएं ओडिशा की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव लाएंगी। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, स्थानीय उद्यमों को मजबूती मिलेगी और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक केंद्र विकसित होगा। उन्होंने राज्य सरकार के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए ओडिशा के विकास में वेदांता की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक में उद्योग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव हेमन्त शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव सास्वत मिश्रा, राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरबिंद पाधी तथा वेदांता ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप UP ATS की बड़ी कार्रवाई : आजमगढ़ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तानी नेटवर्क और आईएसआई से जुड़े होने का आरोप
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने आजमगढ़ से एक कथित संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।...
यूपी में नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, नियामक आयोग ने UPPCL का 10% टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज किया
ओडिशा में वेदांता की एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की होगी हर 15 दिन में समीक्षा
होटल के बाहर पत्नी ने पति को प्रेमिका संग पकड़ा, बीच सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा
भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री रूद्र महायज्ञ, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.