Ballia News : शादी के महज एक महीने बाद नवविवाहिता रूबी ने की आत्महत्या, गांव में छाया मातम

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 21 वर्षीय नवविवाहिता रूबी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका विवाह महज जून 2025 में ही अखिलेश चौहान से हुआ था। यह दुखद घटना पूरे गांव में शोक का कारण बन गई है।

मूल रूप से रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी रामलाल की पुत्री रूबी की शादी हाल ही में पकहां गांव के अखिलेश चौहान से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच मतभेद और विवाद शुरू हो गए थे।

यह भी पढ़े - बलिया में आग लगने से 30 से अधिक झोपड़ियां जलीं, चार लोग झुलसे

गुरुवार को रूबी ने अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि फिलहाल मृतका के परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.