Ballia News: गोलू यादव हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिले सपा प्रदेश अध्यक्ष, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

बैरिया, बलिया : गोलू यादव हत्याकांड को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में टोला शिवन राय गांव पहुंचा। सपा नेताओं ने मृतक गोलू यादव के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग व न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है और न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी बात कही।

यह भी पढ़े - स्कूल चलो रैली में बच्चों ने दिया शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

इस मौके पर सपा विधायक जयप्रकाश अंचल, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, मोहम्मद रिजवी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री तारकेश्वर मिश्र, बैरिया विधानसभा अध्यक्ष दशरथ यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।

सभी नेताओं ने इस नृशंस हत्या की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की अपील की।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.