ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन

नई दिल्ली। ऑफिस जाने वाली महिलाओं की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुशल्स फैशन ज्वेलरी ने अपना नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन उन महिलाओं के लिए तैयार किया गया है, जो ऑफिस मीटिंग, प्रेजेंटेशन और आफ्टर-वर्क आउटिंग जैसे हर मौके पर स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखना चाहती हैं।

इस कलेक्शन की खास बात यह है कि इसके प्रचार में मॉडल्स की जगह विभिन्न पेशों से जुड़ी वास्तविक कामकाजी महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें एचआर प्रोफेशनल्स, उद्यमी, क्लिनिकल रिसर्चर्स और अन्य क्षेत्रों की महिलाएँ शामिल हैं, जो अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से पहचान बना रही हैं।

यह भी पढ़े - पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और संगठन विस्तार पर अपना दल (एस) का जोर

'9 टू शाइन' कलेक्शन में लेयर्ड नेकलेस, पेंडेंट, टेनिस ब्रेसलेट, रिंग्स, पर्ल ईयररिंग्स और मॉडर्न कड़े जैसे कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध हैं। सभी ज्वेलरी 92.5 बीआईएस हॉलमार्क स्टर्लिंग सिल्वर और 18 कैरेट गोल्ड-प्लेटेड फिनिश में तैयार की गई है, जो हल्की होने के साथ पूरे दिन आरामदायक भी है।

कुशल्स फैशन ज्वेलरी के सीईओ एवं सह-संस्थापक मनीष गुलेच्छा ने कहा कि आज वर्कवियर केवल फॉर्मल कपड़ों तक सीमित नहीं है। इसी सोच के साथ ऐसा कलेक्शन तैयार किया गया है, जो एथनिक, वेस्टर्न, फॉर्मल और कैजुअल हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मेल खाए और महिलाओं के आत्मविश्वास को और बढ़ाए।

कंपनी के अनुसार, '9 टू शाइन' केवल एक ज्वेलरी कलेक्शन नहीं, बल्कि उन महिलाओं को समर्पित है जो हर दिन नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ती हैं। यह कलेक्शन देशभर में कुशल्स के स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का आरोप: सिया, सोनम के बाद अब समिता का मामला चर्चा में
कटिहार। प्रेम प्रसंग में हत्या के चर्चित मामलों के बीच बिहार से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेलवे...
ऑफिस लुक को स्टाइलिश बनाएगा कुशल्स का नया '9 टू शाइन' वर्कवियर ज्वेलरी कलेक्शन
'यादें' में पीले स्कूटर पर होगी डॉ. प्रीति की धमाकेदार एंट्री, बोलीं छवि पांडे- "इससे बेहतर एंट्री की उम्मीद नहीं थी"
लगातार पीठ दर्द को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से टल सकती है बड़ी बीमारी
Axis Bank Q1 FY2027: एक्सिस बैंक का मुनाफा 23% बढ़कर ₹7,114 करोड़, डिपॉजिट और लोन ग्रोथ में भी मजबूत प्रदर्शन
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.