Ballia News: दुकानदार से लूट कर भागे बदमाश, पीछा करने पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा पीड़ित; पुलिस जांच में जुटी

बलिया। थाना बरौली क्षेत्र में सोमवार को बड़ी नहर पुलिया के पास एक सनसनीखेज वारदात हुई। बाइक सवार तीन युवकों ने गोश्त खरीदने के बहाने दुकानदार से पहले सामान लिया, फिर पैसे मांगने पर असलहा तान दिया। करीब 20 हजार रुपये की लूट कर फरार होते वक्त बदमाशों ने फायरिंग भी की। पीड़ित बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है।

पीड़ित सुनील पासवान, जो अवराई खुर्द गांव के निवासी हैं, सोमवार को बरौली बाजार से आगे नहर पुलिया के पास सुअर का मांस बेच रहे थे। सुबह करीब 10:30 बजे तीन युवक बाइक से आए और तीन किलो गोश्त खरीदा। जब सुनील ने पैसे मांगे, तो युवकों ने उसे गाली दी और हथियार तान दिया। इसके बाद दुकान में रखी बिक्री की रकम – लगभग 20 हजार रुपये – लूट ली।

यह भी पढ़े - 1857 क्रांति के महानायक मंगल पांडेय को बलिया में श्रद्धांजलि, शहादत दिवस पर किया नमन

जब सुनील ने पीछा करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने गोली चला दी, जो उसके पास से गुज़र गई। इसके बाद आरोपियों ने पास खड़ी एक ऑटो पर भी गोली चलाई और हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया और जांच शुरू की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, जिसमें उसने तीनों आरोपियों की पहचान बताई है। गोली चलाने वाला युवक अपराधी प्रवृत्ति का बताया जा रहा है और इस क्षेत्र में अपने ननिहाल में रहता है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.