Ballia News: चकबंदी कार्यालय की अव्यवस्थाओं पर DM सख्त, दागे कई निर्देश

बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (अतिरिक्त) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभागीय लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी और अव्यवस्था पाए जाने पर डीएम ने चकबंदी अधिकारी को फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। कार्यालय में लंबे समय से रखे खराब व अनुपयोगी सामान पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि इन सामानों की तुरंत नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाए।

इसके साथ ही कार्यालय के सामने रखी गई दुकानों को हटाने और परिसर की बाउंड्री बनाकर गेट लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी जल निगम की टंकी पर भी पहुंचे। यहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली और परिसर में मौजूद आवास में कुछ व्यक्तियों के रहने की जानकारी सामने आई। इस पर जिलाधिकारी ने पूछा कि आवास में रहने वाले लोग किसे किराया दे रहे हैं, इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। साथ ही जल निगम की टंकी की बाउंड्री की सीलिंग संबंधी विवरण भी अधिकारियों से मांगा। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग और कार्यालयों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े - आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने लॉन्च किया ‘डिविडेंड लीडर्स 50 इंडेक्स फंड’

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.