Ballia News : पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित राजेश बांसफोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह गांव स्थित गोगा सिंह के बगीचे में बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित रूप से एक राय होकर उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़े - Ballia News : कार और टेंपो की टक्कर में छह घायल, दो की हालत गंभीर

आरोप है कि हरेन्द्र उर्फ छीलू, लखन, भुवर, बब्बलू, रामनाथ और सोना बांसफोर ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए राजेश की लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से पिटाई कर दी। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं।

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह उनकी जान बचाई।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.