- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- UP News: बलिया में दबंगों का घर पर हमला, हथौड़े से कार तोड़ी; पूरी वारदात CCTV में कैद
UP News: बलिया में दबंगों का घर पर हमला, हथौड़े से कार तोड़ी; पूरी वारदात CCTV में कैद
बलिया। जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में दबंगों द्वारा एक युवक के घर पर हमला कर कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावर हथौड़े और धारदार हथियार लेकर पहुंचे, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने बांसडीह कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई और घर लौट आए। आरोप है कि कुछ ही घंटे बाद रात में सभी आरोपी हथौड़े और धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। उन्होंने घर के बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और लगातार बाहर निकलने पर गला काटकर हत्या करने की धमकी देते रहे।
घटना की सूचना पीड़ित ने डायल-112 पर दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
