Ballia News : मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर CDO ने राजनीतिक दलों संग की बैठक

बलिया : विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026) के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनर्निर्धारित कार्यक्रम से अवगत कराया गया। बताया गया कि आयोग के निर्देशानुसार गणना अवधि की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 दोपहर 12 बजे निर्धारित थी।

सीडीओ ने जानकारी दी कि सभी विधानसभाओं में चिन्हित एएसडी निर्वाचकों की बूथवार सूची बीएलओ द्वारा राजनीतिक दलों के बीएलए को उपलब्ध कराई जा रही है। उनसे अपेक्षा की गई है कि यदि सूची में शामिल किसी मतदाता के विद्यमान या ट्रेस होने की जानकारी मिलती है तो तुरंत सूचित करें, जिससे उनकी सही मैपिंग कर नामावलियों में आवश्यक संशोधन किया जा सके। सूची की सॉफ्ट कॉपी भी सभी मान्यता प्राप्त दलों को व्हाट्सऐप समूहों में भेज दी गई है।

यह भी पढ़े - बलिया में टीईटी के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, बीएसए कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि उनके बीएलए सूची का सत्यापन कर आपत्तियां व सुझाव संबंधित ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर या बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर सुधार किए जा सकें। बीएलओ से ट्रेस न हो पा रहे एएसडी निर्वाचकों की सूची भी बीएलए को भेजी जा रही है, जिन्हें ट्रेस कराने में सहयोग अपेक्षित है।

इसके साथ ही बुक कॉल तथा मतदेय स्थलों के सम्भाजन से जुड़ी ताजा जानकारी भी साझा की गई। बैठक के दौरान सीडीओ ने प्रतिनिधियों से पूछा कि क्या विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर कोई शिकायत या सुझाव है। इस पर सभी राजनीतिक दलों ने बताया कि फिलहाल उन्हें कोई शिकायत नहीं है।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार, अख्तर हसन, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया सेवलाइफ फाउंडेशन ने प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक स्कूल में स्कूल ज़ोन सेफ्टी ट्रीटमेंट शुरू किया
प्रयागराज, 2 मार्च: सेवलाइफ फाउंडेशन (एसएलएफ) ने टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के सहयोग से प्रयागराज के जेबीएस पब्लिक...
डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की निर्णायक भूमिका पर जोर दिया
स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया
बाराबंकी में टायर फटने से बोलेरो पलटी, तीन की मौत, आठ घायल
बलिया में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, हालत गंभीर; तीन आरोपी गिरफ्तार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.