- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने ज...
Ballia News: मस्जिदों में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जब्त किए साउंड सिस्टम
On
बलिया। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सोमवार को जिलेभर में कार्रवाई की। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मस्जिदों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने मौलवियों और संरक्षकों समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए और माइक व साउंड मशीनें जब्त कर लीं।
यह भी पढ़े - International Women’s Day : महिलाओं के योगदान से ही समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र का निर्माण संभव
कई थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
- बांसडीह रोड थाना: उपनिरीक्षक महेंद्र रावत की तहरीर पर गोठहुली मस्जिद के मौलवी मोहम्मद शाहजहां के खिलाफ केस दर्ज किया गया। मस्जिद पर दो बड़े लाउडस्पीकर तेज आवाज में उपयोग किए जा रहे थे।
- भीमपुरा थाना: उपनिरीक्षक दुर्गेश गौड़ की तहरीर पर शोधनपुर मस्जिद के संरक्षक मोहम्मद सलीम अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज। तीन लाउडस्पीकर लगाए गए थे और स्थानीय विरोध के बावजूद अजान और नमाज तेज आवाज में की जा रही थी।
- बलिया शहर कोतवाली: जमुआ मस्जिद के संरक्षक हैदर अली और उमरगंज मस्जिद के संरक्षक गुलाम अरशद पर भी मुकदमा दर्ज हुआ।
- नगरा, पकड़ी और रेवती थानों में भी इसी तरह की कार्रवाई करते हुए कई मस्जिदों के मौलवियों व संरक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों पर ध्वनि का स्तर निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए, अन्यथा आगे भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं
Ballia News : युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद समेत आठ पर मुकदमा
By Parakh Khabar
Latest News
13 Mar 2026 12:01:37
मुंबई : एण्डटीवी के सुपरनैचुरल हॉरर-कॉमेडी शो ‘घरवाली पेड़वाली’ में लतिका की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री प्रियंवदा कांत इन दिनों...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
