- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, शोक में नहीं चले टेम्पो
Ballia News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, शोक में नहीं चले टेम्पो
बलिया : बांसडीह-बलिया मार्ग पर शुक्रवार की देर रात गांधी आश्रम के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी बांसडीह लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मंजय की मौत हो गई, जबकि अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
मंजय यादव के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक दो बच्चों—पुत्री अंशिका और पुत्र दीपक—का पिता था।
हादसे की खबर फैलते ही ऑटो चालकों में शोक की लहर दौड़ गई। ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सभी ऑटो चालकों ने संचालन बंद रखते हुए मृतक को श्रद्धांजलि दी। दुर्गा मंदिर पर बैठक कर दिवंगत साथी को याद किया गया। टेम्पो सेवा बंद रहने के कारण जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
