Ballia News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास दबोचा गया

Ballia News: फेफना थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी आत्मा प्रजापति उर्फ करिया (पुत्र कृष्णमोहन प्रसाद प्रजापति), निवासी बहादुरपुर, थाना फेफना को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया।

मामले की शुरुआत 23 अप्रैल को हुई थी, जब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद पीड़िता की उम्र 17 वर्ष 2 माह पाई गई।

यह भी पढ़े - बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’

बयान के आधार पर केस में संशोधन करते हुए अब आरोपी पर धारा 62, 64, 127(2) बीएनएस और 4/18 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। शनिवार को उपनिरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार और रवि यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.