Ballia News: पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम

रसड़ा, बलिया। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

रसड़ा, बलिया। पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर युवक ने फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कठौरा गांव के राजभर बस्ती की है. घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

बताया जा रहा है कि गांव निवासी यशवंत राजभर (25) पुत्र स्व. कतवारू राजभर की पत्नी रमिता से पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। मंगलवार की शाम भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर रमिता अपने भाई को बुला कर बच्चों को लेकर गड़वार थाना क्षेत्र के असनवार गांव चली गयी.

यह भी पढ़े - बलिया: अलग-अलग घटनाओं में सर्पदंश से वृद्ध महिला और 10 वर्षीय बालक की मौत

इधर, पत्नी के मायके जाने से आहत होकर यशवंत ने अपने टीन शेड वाले घर के बांस में साड़ी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह तब हुई जब उसका बड़ा भाई अर्जुन उसके कमरे में गया। वह यशवंत को फंदे से लटकता देख सन्न रह गया। घटना की जानकारी जब उसकी पत्नी रमिता को हुई तो वह रोते-बिलखते हुए अपनी ससुराल पहुंची.

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में बलिया में युवक पर जानलेवा हमला, पीठ में लगी दो गोलियां; कई संदिग्ध हिरासत में
बलिया: दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर वाजिदपुर (दलन छपरा) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर 22 वर्षीय युवक पर जानलेवा...
Sitapur News : सीतापुर में शराब तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, बिहार के चार तस्कर गिरफ्तार; 139 बोतल शराब बरामद
‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट
पुष्पा इम्पॉसिबल के कलाकारों ने स्वतंत्रता दिवस पर हर दिन नागरिक कर्तव्य निभाने की अपील
वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले ‘बॉर्डर 2’ का जोश, ज़ी सिनेमा के साथ देशभर में गूँजा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.