Bulandshahr News : बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

बुलंदशहर : कोतवाली नगर क्षेत्र के सुभाष रोड स्थित एक जिम में शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, जिम में बर्थडे पार्टी चल रही थी, जिसमें कई युवक शामिल थे। रात करीब साढ़े 11 बजे चेहरे पर केक लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि एक युवक ने चेहरे पर केक लगाने से मना कर दिया, जिसके बाद कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया। इसी दौरान एक पक्ष ने हथियार निकाल लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग में मनीष सैनी, उनके चचेरे भाई अमरदीप और भतीजे आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, एसपी सिटी अभिषेक और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई है। कुछ आरोपितों के नाम सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत Sitapur News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और बेटे समेत 3 की मौत
सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के इमलिया सुलतानपुर इलाके में सीतापुर-गोला रोड पर रविवार को तेज रफ्तार ट्रक...
Varanasi News : 28 अप्रैल को काशी आएंगे पीएम मोदी, 6000 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Ghazipur News : गंगा में किशोरी का शव मिलने के मामले में परिवार को 5 लाख की सहायता, सरकार ने सौंपा चेक
Bulandshahr News : बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
Ballia News : 343 रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षांत परेड संपन्न, डीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.