- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- Bahraich News : पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं, लखनऊ रेफर
Bahraich News : पुतला दहन के दौरान भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलसीं, लखनऊ रेफर
बहराइच : संसद में महिला आरक्षण संशोधित बिल को लेकर विपक्ष के खिलाफ भाजपा के विरोध-प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता का पुतला दहन करते समय अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि महिलाएं पुतला लेकर डीएम कार्यालय की ओर जा रही थीं और नारेबाजी कर रही थीं। इसी दौरान चौराहे पर पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया गया। पुतला जलाते समय अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और विधायक अनुपमा जायसवाल के चेहरे तक पहुंच गईं, जिससे वह झुलस गईं।
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और विधायक को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इस विरोध-प्रदर्शन में जिले के प्रभारी मंत्री Surya Pratap Shahi और सांसद Dr. Anand Gond भी मौजूद थे। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच
