- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में भेजा चालान
Ballia News : नाबालिग को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में भेजा चालान
On
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी फरार चल रहा था।
2 जून को उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे बरियारपुर स्थित उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में चालान पेश कर दिया।
खबरें और भी हैं
बलिया : शिक्षकों ने आपदा राहत कोष से छात्रा को दी 25 हजार की सहायता
By Parakh Khabar
आज का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
By Parakh Khabar
Latest News
30 Apr 2026 12:30:12
वाराणसी : लक्सा थाना क्षेत्र के औरंगाबाद इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पति ने अपनी पत्नी...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
