Ballia News: किशोरी से तीन महीने तक दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले गया युवक, गिरफ्तार

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर हैदराबाद ले जाकर तीन महीने तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान रसड़ा थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी 21 वर्षीय रोशन कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने 20 मार्च की रात नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया और हैदराबाद ले जाकर लगातार तीन महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में दबंगों का घर पर हमला, हथौड़े से कार तोड़ी; पूरी वारदात CCTV में कैद

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान आरोपी का सुराग मिलने पर उसे सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गंग किशोर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से पीड़ित किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे हैदराबाद ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए। बयान के आधार पर अब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.