- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : छोटी-सी नोकझोंक ने लिया भयावह रूप, पति ने दम तोड़ा, पत्नी की हालत नाज़ुक
Ballia News : छोटी-सी नोकझोंक ने लिया भयावह रूप, पति ने दम तोड़ा, पत्नी की हालत नाज़ुक
On
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पशुहारी गांव में गुरुवार शाम पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इस दर्दनाक घटना में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। उसे मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजन सूरज को वाराणसी ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर शशि का इलाज जारी है और डॉक्टरों ने उनकी हालत फिलहाल सामान्य बताई है। सूरज की मौत से परिजनों में शोक की लहर है। परिवार ने शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोगों में इस त्रासदी को लेकर गहरा दुख देखा जा रहा है।
खबरें और भी हैं
बलिया में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
01 Apr 2026 21:17:48
मुजफ्फरनगर: जिले के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
