- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News : कारो मंदिर के पोखरे में डूबने से होनहार छात्र की मौत, सर्वोदय विद्यालय में हुआ था चयन
Ballia News : कारो मंदिर के पोखरे में डूबने से होनहार छात्र की मौत, सर्वोदय विद्यालय में हुआ था चयन
बलिया: चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो मंदिर स्थित पोखरे में डूबने से एक होनहार छात्र की मौत हो गई। सोमवार सुबह हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, छात्र की मौत की खबर से कंपोजिट विद्यालय वैना में भी शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि सोमवार सुबह प्रिंस कारो मंदिर गया था। इसी दौरान वह मंदिर परिसर स्थित पोखरे में डूब गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना से आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए।
प्रिंस की आकस्मिक मौत से कंपोजिट विद्यालय वैना के शिक्षक और छात्र-छात्राएं भी मर्माहत हैं। विद्यालय परिवार ने दिवंगत छात्र की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
विद्यालय परिवार ने प्रिंस के निधन को परिवार और विद्यालय दोनों के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अंजना श्रीवास्तव सहित धीरेन्द्र राय, कुमार प्रशांत, संध्या सिंह, ममता मिश्रा, सरवत अफरोज, अरमान अली, शोभा सिंह, ममता सिन्हा, सूर्यकांत पांडेय समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
