Ballia News: बस्ती में आग लगने से 4 झोपड़ियां जलकर राख, मवेशियों को बचाने के प्रयास में 2 महिलाएं झुलसीं

Ballia News: बलिया के बेल्थरा रोड के उभान थाना क्षेत्र के हहनला राजभर बस्ती में आगजनी की घटना सामने आई है. आगजनी से 6 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में दो महिलाएं और कुछ मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

Ballia News: बलिया के बेल्थरा रोड के उभान थाना क्षेत्र के हाहानाला राजभर बस्ती में आगजनी की घटना सामने आई है. आगजनी से 6 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में दो महिलाएं और कुछ मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

जानकारी के अनुसार हाहानाला राजभर बस्ती निवासी श्रवण कुमार की झोपड़ी में सोमवार की रात अचानक आग लग गई. कुछ ही देर में हवा के झोंके से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने श्रवण की झोपड़ी से सटे छोटे लाल, अक्षय लाल, नंदलाल, रामनाथ और जवाहर की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़े - UP News: मृतक की फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा

इसी दौरान उर्मिला पत्नी रामनाथ व लक्ष्मीनिया पत्नी बहादुर बिंद झोपड़ियों से मवेशियों को निकालने का प्रयास करने लगीं और गंभीर रूप से झुलस गईं. सीएचसी सीर में प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से झुलसे मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सालय में चल रहा है। ग्राम प्रधान महेश यादव ने अग्निपीड़ितों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले UP PCS Transfer: यूपी में पीसीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, 41 अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के 41 अधिकारियों का...
पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर बंद मकान में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर
हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद
अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.