बलिया नगर निकाय चुनाव: 40 हजार वोट के लिए क्या करें इस पर फोकस- मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया। निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है।

बलिया। निकाय चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आते ही बयानबाजी का दौर भी तेज हो गया है। नगर परिषद बलिया के भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि कौन क्या कर रहा है. इसकी चिंता मत करो। टारगेट रखें, हमें 40 हजार वोट हासिल करने हैं। 40 हजार वोट के लिए हमें क्या करना है। इस पर ध्यान दें।

इस दौरान परिवहन मंत्री ने सपा के बागियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे आपस में लड़ रहे हैं। लड़ने दो, ध्यान मत दो, वे आपस में लड़ते-लड़ते मर जाएंगे। टारगेट रखें कि हमें 40 हजार वोट हासिल करने हैं। चिंता इस बात की है कि 40 हजार वोटों के लिए हमें क्या करना है। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी के पैसे का लक्ष्य केवल विकास होना चाहिए, तभी विकास होगा।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

साथ ही कहा कि योगी और मोदी सरकार के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं. सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास कार्यों को गति मिलेगी. ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए इधर-उधर मत देखिए। आप देखिए कैसे हम 40 हजार वोट के पार पहुंचेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.