- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- बलिया: मां ने दर्ज करायी शिकायत; पुलिस कर रही सीसीटीवी से निगरानी; छात्र स्कूल से घर नहीं आया.
बलिया: मां ने दर्ज करायी शिकायत; पुलिस कर रही सीसीटीवी से निगरानी; छात्र स्कूल से घर नहीं आया.
On
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित अपने घर से पढ़ने के लिए स्कूल गया कक्षा छः का छात्र वापस नहीं लौटा। वह कहा और किस परिस्थिति में है, यह सोचकर परिजनों की चिन्ता बढ़ती जा रही है। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर गायब छात्र की मां ने थाने में तहरीर दिया है। वह किसी अज्ञात द्वारा अपहरण की आशंका जताई है।
उसने बताया कि मेरा पति वाराणसी में रेलवे में प्राइवेट काम करते हैं। मैं अपने परिवार के साथ गांव पर रहती हूं। मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि विद्यालय व रास्ते में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। वही घटना को लेकर कई बिन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है। जांचोपरान्त कार्रवाई की जाएगी। छात्र को पता लगाने व ढूंढ निकालने का प्रयास जारी है।
खबरें और भी हैं
बलिया में भीषण सड़क हादसे : तीन युवकों की मौत, चार गंभीर घायल
By Parakh Khabar
Latest News
06 Mar 2026 22:05:53
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
