बलियाः जिला अस्पताल के बाहर मिला 10 साल से लापता पति, भावुक कर देगी ये सच्ची कहानी

Ballia News: बलिया में हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां 1 महिला का पति 10 साल बाद जिला अस्पताल के बाहर मिला।

Ballia News: बलिया में हैरान कर देने मामला सामने आया है। यहां 1 महिला का पति 10 साल बाद जिला अस्पताल के बाहर मिला। सालों से लापता पति से दोबारा मिल कर पत्नी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये सच्ची काहानी हर किसी को भावुक कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला इलाज कराने के लिए अस्पताल आई थी। तभी अस्पताल के बाहर एक आदमी पर उस महिला की निगाह गई। उसने पास से आदमी को देखा तो उसकी आंखों से आंसू गिरने लगे। व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त है, जिसके बाल और दाढ़ी बढ़े हुए हैं। महिला उससे बात करने लगी।

यह भी पढ़े - UP News: बलिया में युवक पर चाकू से हमला, वाराणसी रेफर; जमीन विवाद के एंगल से जांच

महिला ने अपने रिश्तेदार को फोन लगाया और कहा कि एक कुर्ता ले आओ। पापा मिले हैं और उनके शरीर पर कपड़ा नहीं है। जल्दी से मर्दानी अस्पातल के गेट पर कपड़ा लेकर आओ। इतने में आस पास के लोगों ने उससे पूछा तो उसने कहा कि ये उसका पति है।

पत्नी ने जमीन पर बैठकर पति को कपड़ों से ढका। उसके बाल बनाए और उससे हाल चाल पूछती रही। व्यक्ति को देखते ही महिला रो पड़ी और उसके पास बैठकर उससे बात करने लगी। आस पास के लोग सन्न रह गए। महिला ने किसी को फोन मिलाया और कहा कि एक कुर्ता लेते आओ। पापा मिले हैं, उनके शरीर पर कपड़ा नहीं है।

महिला बार बार बोल रही थी कि उसके पति 10 साल पहले लापता हो गए थे। वह कहां पर थे, इसकी जानकारी नहीं है। कुछ देर बाद एक युवक आया। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को अपना पति बता रही महिला उसे अपने साथ लेकर घर चली जाती है।

इस बारे में युवा समाज सेवी सागर सिंह राहुल ने बताया कि अस्पताल के पास तो मैं मौजूद नहीं था। लेकिन मेरे कार्यकर्ता ने ये पूरा मामला बताया है। उस महिला की तलाश की जा रही है, ताकि उसकी मदद की जा सके। उसके पति की मदद की जा सके।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.