बलिया: सीएचसी सीयर में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव, सिर्फ 2 डॉक्टरों के भरोसे चल रहा अस्पताल

Ballia News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति काफी खराब है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण मरीजों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है.

Ballia News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति काफी खराब है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण मरीजों को समय पर सही इलाज नहीं मिल पा रहा है. पूरा अस्पताल सिर्फ अधीक्षक और एक महिला डॉक्टर के भरोसे चल रहा है.

बता दें कि सीयर स्वास्थ्य केंद्र मऊ, बलिया और देवरिया की सीमा पर स्थित है, ऐसे में यहां तीनों जिलों से मरीज आते हैं, लेकिन मरीजों को इलाज ही नहीं मिल पाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन यहां सीएचसी स्तर की सुविधाएं नहीं हैं। अस्पताल में तीन जिलों के सीमावर्ती मरीज इलाज के लिए जुटते हैं।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एनेस्थिसिया विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक, एमडी की कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में जाना पड़ता है. कुछ मरीज आर्थिक तंगी के कारण झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को मजबूर हैं। इलाज के अभाव में कई मरीजों की मौत हो जाती है. अस्पताल में डिजिटल एक्स रे की सुविधा नहीं है. ग्रामीण क्षेत्र के नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सकों से किसी तरह अस्पताल में सेवा ली जाती है. डॉक्टरों की कमी के कारण आम जनता को अस्पताल का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है.

सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उपलब्ध संसाधनों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।  बलिया खबर

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि
बलिया: बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, भूमि और मुआवजा वितरण में अनियमितता की शिकायत पर बांसडीह एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने...
Ballia News : आरक्षी परितोष मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, एसपी ओमवीर सिंह ने दिया कंधा
बाल सुरक्षा के लिए MLT ने लॉन्च किया ‘खुली बात’, AI चैटबॉट से माता-पिता और केयरगिवर्स को मिलेगी मदद
पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित
यूपी में 118 खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला, नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.