बलिया के पत्रकार कौसर उस्मान ने लिखी ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की जीवनी 'नौशेरा का शेर'

बलिया : भारत-पाकिस्तान युद्ध 1947-48 के नायक और ‘नायकों के नायक’ कहे जाने वाले शहीद ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की वीरता और बलिदान पर आधारित पुस्तक ‘नौशेरा का शेर’ का विमोचन हाल ही में दिल्ली में किया गया। इस प्रेरणादायक पुस्तक के लेखक हैं बलिया निवासी वरिष्ठ पत्रकार कौसर उस्मान।

पुस्तक का लोकार्पण भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने किया, जो स्वयं ब्रिगेडियर उस्मान के परिवार से संबंध रखते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “ब्रिगेडियर उस्मान केवल एक सैन्य अधिकारी नहीं थे, बल्कि वह देशभक्ति, साहस और बलिदान की जीवंत मिसाल थे।”

यह भी पढ़े - बलिया बीएसए का निजी स्कूलों को अल्टीमेटम, आरटीई के तहत प्रवेश न लेने पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान को 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में नौशेरा की लड़ाई के दौरान दिखाई गई असाधारण वीरता के लिए ‘नौशेरा का शेर’ की उपाधि मिली थी। उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जबरदस्त हमलों को न केवल विफल किया, बल्कि नौशेरा कस्बे की रक्षा करते हुए अपने प्राण भी न्योछावर कर दिए। उनकी इस वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के दूसरे सर्वोच्च सैन्य सम्मान महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।

लेखक कौसर उस्मान ने कहा, “यह पुस्तक मैंने ब्रिगेडियर उस्मान की देशभक्ति, सादगी और सेवा भावना से प्रेरित होकर लिखी है। यह मेरी तरफ से राष्ट्र के एक सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि है। उनकी जीवनगाथा आज की और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

पुस्तक के विमोचन समारोह में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ज़फरुल इस्लाम खान भी मौजूद रहे। यह पुस्तक फारोस मीडिया पब्लिशिंग प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली द्वारा प्रकाशित की गई है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने मंगलवार को कहा कि नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा...
संभल में गंगा स्नान के दौरान खनन ठेकेदार का मुंशी डूबा, आठ घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग
मुंबई में शहीद 66 फायरमैन को बलिया पुलिस ने दी श्रद्धांजलि, अग्नि सुरक्षा सप्ताह शुरू
बलिया पुलिस का पहला अत्याधुनिक ई-मालखाना शुरू, अब QR कोड से होगी जब्त माल की ट्रैकिंग
ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.