बलिया: इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी ने बाल गृह बालिका निकेतन में बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

Ballia News: इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास के निर्देशन में और मुख्य चिकित्सा अधिकारी/उपाध्यक्ष रेडक्रास के मार्गदर्शन में चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता के नेतृत्व में निधरिया स्थित बाल गृह बालिका निकेतन में बच्चियों के बीच जाकर रक्षाबंधन बनाया।

इस दौरान उपस्थित सभी बच्चियों ने रेडक्रास के सदस्यों को राखी भी बांधी तथा सदस्यों ने उन्हें मिठाई खिलाते हुए उपहार स्वरूप कॉपी और पेन दिया। रेडक्रास बलिया के संरक्षक सदस्य व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अभिषेक मिश्रा ने कहा कि रेडक्रास पूरे विश्व में मानव कल्याण व असहाय लोगों की सेवा के लिये जाना जाता है। इसी क्रम रेडक्रास की टीम इन बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया कर इनके चेहरे पर खुशी लाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़े - 10, 14 और 17 दिसंबर को बदले मार्ग से चलेगी कोलकाता–गोरखपुर एक्सप्रेस

चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास की टीम सेवा भाव के अपने स्वभाव के अनुरूप रक्षाबंधन का पावन पर्व इन बच्चियों के बीच मनाने आयी है। आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह ने इस दौरान उपस्थित बच्चियों से उनकी समस्याओं के विषय में निजी रूप से विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

प्रधानाचार्य मधु सिंह ने रेडक्रास के सदस्यों का इस प्रकार के कार्यक्रम के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मधु सिंह, चेयरमैन रेडक्रास संजय गुप्ता, संरक्षक सदस्य डॉ अभिषेक मिश्रा, आजीवन सदस्य नंदिनी सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन आजीवन सदस्य अभिषेक राय ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत बस्ती में भीषण सड़क हादसा: अजमेर शरीफ जा रही तीर्थयात्रियों की बस ट्रक से भिड़ी, चार की मौत
बस्ती। बस्ती जिले में जायरीनों की एक बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें चार लोगों...
“हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे…” प्रेमी का सनसनीखेज दावा—माता-पिता और चार बहनों ने मिलकर की प्रेमिका की हत्या
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में हड़कंप, विकास कार्यों की सख्त जांच, प्रधान-सचिवों को नोटिस
नेशनल हेराल्ड केस में ईडी को झटका, सोनिया–राहुल गांधी को बड़ी राहत
लखीमपुर खीरी का शारदा बैराज बनेगा वेलनेस व ईको-टूरिज्म का नया केंद्र, प्रकृति और स्वास्थ्य का अनूठा संगम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.