बलिया : युवती के बैग से भरे बाजार में झपटमारी पड़ी भारी, तीन युवक गिरफ्तार

बैरिया, बलिया : बैरिया बाजार में युवती के पर्स से सोने का लॉकेट और दो हजार रुपये निकाल कर भाग रहे तीन चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। फिर, जम कर खातिरदारी करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद तीनों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।

एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि शालू श्रीवास्तव अपनी भतीजी श्रुति श्रीवास्तव के साथ शुक्रवार की शाम बैरिया कस्बा स्थित छपरहिया मिठाई दुकान से मिठाई खरीद रही थी। तभी बैरिया के रकबा टोला निवासी गोरख गुप्त, मोती उर्फ अभिषेक सिंह व अजय पासवान दुकान पर पहुंचे और शालू श्रीवास्तव के बैग से सोने का लॉकेट और दो हजार रुपये निकालकर भागने लगे। शालू के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से सोने का लॉकेट और दो हजार रुपये बरामद करते हुए धारा 379 व 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते शनिवार को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़े - पारिवारिक विवाद में भाभी ने ननद पर किया चाकू से हमला, मुकदमा दर्ज

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.