बलिया: फर्जी निवास प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने के आरोप में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज

बलिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कार्यरत एक जवान के खिलाफ फर्जी निवास प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार झा ने बताया कि सीआईएसएफ के एक उप सेनानायक की शिकायत पर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के पटखौली शेर गांव के निवासी सुधीर कुमार पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पाठक की नियुक्ति सीआईएसएफ के दुर्गापुर स्टील संयंत्र में आरक्षक के पद पर 25 अगस्त 2023 को हुई थी। इस दौरान पाठक ने स्वयं को ओडिशा के बरगढ़ जिले का निवासी बताया था तथा इस आशय का निवास प्रमाणपत्र दाखिल किया था। 

यह भी पढ़े - Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

उन्होंने बताया कि स्थानीय तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि प्रमाणपत्र उनके स्तर से जारी नहीं किया गया था और पाठक बरगढ़ का निवासी नहीं है। पुलिस के अनुसार पाठक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468 व 471 (दस्तावेजों में हेराफेरी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।  

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.