बलिया: बेटी से दरिंदगी की शिकायत करने आये पिता व भाई को भी ससुराल वालों ने पीटा

बैरिया, बलिया : बार बार ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए विवाहिता को मार पीटकर घर से जबरन निकालने तथा बीच बचाव करने आये विवाहिता के पिता और भाई को बेरहमी से लाठी डंडे से पीटने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि पांडेयपुर निवासी अनिशा पासवान पुत्री अजय पासवान की शादी बैरिया के चिरैया मोड़ कस्बा में दो साल पूर्व हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख का समान मेरे पिता ने दिया था। बावजूद इसके ससुराली रोज-रोज कुछ न कुछ मायके से मंगवाने का दबाव बनाने लगे। न मंगवाने पर मारपीट करना शुरू कर दिये। तहरीर के आधार पर पति, ससुर, सास, जेठ व ससुर के बड़े भाई सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े - बाराबंकी में बैंक मैनेजर की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.