बलिया : ऑनलाइन अटेनडेंस पर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन 7 जुलाई को करेगा मंथन, फिर...

बलिया : डिजिटाइजेशन (ऑनलाइन अटेनडेंस) को लेकर बिशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र. सात जुलाई को दोपहर 12 से 2 बजे तक गूगल मीट करेगा। इसमें संगठन प्रदेश, मंडल व जनपद के समस्त पदाधिकारियों के साथ आगे की लड़ाई कैसी और किस तरह हो? पर मंथन करेगा।

बिशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन बलिया के मंत्री धीरज राय ने बताया कि डिजिटाइजेशन (ऑनलाइन अटेनडेंस) को लेकर बिशिष्ट बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन उ.प्र मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है, फिर भी इस प्रकरण पर सरकार और विभाग द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। यही नहीं, उसे लागू करने के लिए जोर दिया जा रहा है।

यह भी पढ़े - बलिया: सैदनाथ शिव मंदिर में पूजा के दौरान महिला की सोने की चेन चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

शिक्षकों में विद्यालय तक हड़बड़ी में जान को जोखिम में डालकर पहुंचने को लेकर रोष व्याप्त है। चूंकि संगठन पूर्व से ही इस लड़ाई में शिक्षकों के साथ खड़ा है। आगे की लड़ाई कैसी और किस तरह हो, इसके लिए संगठन 7 जुलाई को अपने समस्त प्रदेश/मंडल व जनपद पदाधिकारियों के साथ दिन में 12 से 2 बजे तक गूगल मीट करेगा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग यूपी में एजुकेट गर्ल्स के स्वतंत्रता दिवस वृक्षारोपण अभियान से जुड़े 18 हजार से ज्यादा लोग
लखनऊ, अगस्त 2026: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स की ओर से आयोजित मेगा प्लांटेशन ड्राइव...
‘द फर्दर’ की ताकत अब असल दुनिया में दिखेगी: जेम्स वान ने ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ को लेकर खोले राज
13 सवालों के सही जवाब देकर करोड़पति बन सकते हैं आप, अनिल कपूर ने दिखाया ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो
ड्रोन के लिए देश में ही तैयार होगी मजबूत बैटरी सप्लाई, बेंगलुरु में बनेगी नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी
भोपाल में आरडीबी ग्रुप और प्रिमार्क ग्रुप की नई साझेदारी की शुरुआत, विकास और संवाद पर रहेगा जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.